Nature Nature

मतदाता जागरूकता को लेकर शिक्षण संस्थाओं में क्लस्टर कैंप, युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने की पहल

Nature

मतदाता जागरूकता को लेकर शिक्षण संस्थाओं में क्लस्टर कैंप, युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने की पहल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से प्रदेश के समस्त राजकीय व निजी महाविद्यालयों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो दिवसीय क्लस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार 22 दिसंबर 2025 से मंगलवार 23 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा।
ब्लॉक स्तरीय निर्वाचक साक्षरता क्लब के ईएलसी नोडल प्रभारी एवं रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के प्राचार्य रतनलाल शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाओं में ईएलसी प्रभारी के नेतृत्व में कैंपस एंबेसेडर, एनसीसी, एनएसएस वॉलेंटियर्स एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के सहयोग से मतदाता जागरूकता क्लस्टर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पंजीकरण योग्य युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्रवण कुमार मोटसरा, एएलएमटी ने बताया कि दो दिवसीय इस क्लस्टर अभियान में युवाओं को मतदाता पंजीकरण के ऑनलाइन पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बीएलओ के माध्यम से फॉर्म संख्या-6 एवं घोषणा पत्र अनुलग्नक-4 आवश्यक दस्तावेजों सहित भरकर मतदाता पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 17+ आयु वर्ग के युवा भी अग्रिम मतदाता पंजीकरण की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

वैद्य मघाराम राउमावि उदरासर
वैद्य मघाराम राउमावि उदरासर
पीएम श्री राउमावि कीतासर भाटियान
फोटो रूपा देवी मोहता राउमावि श्रीडूंगरगढ़
  • Related Posts

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights