Nature Nature

पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारी तेज, श्रीडूंगरगढ़ में 64 ग्राम पंचायतों के प्रगणकों का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

Nature

पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारी तेज, श्रीडूंगरगढ़ में 64 ग्राम पंचायतों के प्रगणकों का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार उपखंड प्रशासन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राज्य में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की सभी 33 ग्राम पंचायतों तथा रीडी पंचायत समिति की सभी 31 ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रगणक एवं प्रगणक-सुपरवाइजर्स को शामिल किया गया। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में वार्डों का पुनर्गठन कर उनका प्रकाशन किया जा चुका है। अब वार्डों की प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रपत्र ए-1 तैयार किया जाना है। इसी प्रक्रिया को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गहन व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

शुभम शर्मा ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण सजगता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने कहा कि सभी संबंधित कार्मिक पंचायतीराज निर्वाचन से जुड़े कार्यों को अत्यंत सावधानीपूर्वक और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स नौरतमल शर्मा, डॉ. मनीष कुमार सैनी एवं सहीराम भामू ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन शाखा की ओर से मुकेश झरवाल, पूरबचंद एवं सीताराम कूकना ने पंजीकरण कार्य संभाला।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights