Nature Nature

ऊपनी में बुझी बरसों की प्यास, मेघवालों के मोहल्ले को मिला नया ट्यूबवेल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Nature

ऊपनी में बुझी बरसों की प्यास, मेघवालों के मोहल्ले को मिला नया ट्यूबवेल, ग्रामीणों में खुशी की लहर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में मेघवालों के मोहल्ले की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से निर्मित नवीन ट्यूबवेल का विधिवत शुभारम्भ किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली।
शुभारम्भ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं गुंसाईसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण शर्मा का ग्रामीणों ने जोश, उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि विधायक ताराचंद सारस्वत ने जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध रूप से पूरा किया है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नया ट्यूबवेल क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और पेयजल संकट को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा।
शुभारम्भ कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री नोरंग नाथ सिद्ध, श्रीराम नाथ, सरपंच रामेश्वर लाल गोदारा, रेवंत नाथ, सुरजाराम गोदारा, मोहन नाथ, अनाराम गोदारा, रुगाराम, गोपाल राम, धनाराम तरड़, पनाराम भगवानाराम, हड़माना राम शर्मा, अखा राम गोदारा, रुपाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रति आभार जताते हुए इस सौगात के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद…

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। भारत के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कई पदक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights