Nature Nature

देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस – शेष खबरें पढ़ें

Nature

सातलेरा में तिरंगे की शान, राउमावि में मना 77वां गणतंत्र दिवस

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की राउमावि सातलेरा में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल प्रजापत ने समाचारगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य नौरत मल शर्मा और जैसलसर ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्यारी देवी ने ध्वजारोहण किया। मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके तथा क्षेत्र के अमर शहीदों कैप्टन चन्द्र चौधरी,अमर शहीद हेतराम गोदारा और अमर शहीद लांसनायक राकेश चोटिया की शहादत को नमन करके और संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यापिका सुमन के नेतृत्व में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। पुष्पा पीटीआई के नेतृत्व में बच्चों ने शारीरिक व्यायाम पीटी का लयबद्ध प्रदर्शन किया।प्रशासक रामप्यारी देवी के करकमलों से कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, कॉपी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।गिरधारी लाल जाखड़, भीखराज जाखड़ और नंदलाल शर्मा, तीनों की तरफ से संयुक्त रूप से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को शुद्ध देशी घी के लड्डू प्रसाद वितरण किया गया।विद्यालय विकास हेतु घोषणाएं – ओम राणावत की ओर से विद्यालय को रंगीन प्रिंटर देने, मानाराम मेहरा की ओर से कार्यालय हेतु कुर्सियां देने और भागीरथ तावणियां ने एक पंखे की घोषणा की। कार्यक्रम हेतु ग्रामीणों की तरफ से 13100/- का कुल जनसहयोग किया गया।नुजल इस्लाम काजी ने शानदार मंच संयोजन किया।विद्यालय स्टाफ लल्लूराम मीणा, अमरचंद, वन्दना, सुमम, अनुराधा और किशनगोपाल प्रजापत का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

भामाशाहों ने शाला विकास में दिया योगदान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। समीपवर्ती लिखमीसर उत्तरादा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे प्रधानाचार्य नीतीश भास्कर की अध्यक्षता मे गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के भामाशाह गंगाराम राहङ,भीराजराम राहङ, रणजीत राहङ, परमेश्वर जाखड़, गिरधारीलाल जाखड़, लूणाराम जाखड़, मोडाराम सुथार, सोहनलाल ज्याणी, सीताराम, हनुमान राहङ, गोपालराम भुंवाल भंवरलाल भुंवाल,बुधाराम सोनी,खींयाराम , रामप्रताप भुंवाल, रामचंद्र थोरी आदि ने विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड के लिए 293900₹ का योगदान दिया। वहीं भामाशाह बाबूलाल खिचङ ने विद्यार्थियों को लड्डुओं के प्रसाद एवं रामचंद्र जाखड़ ने पांच लेक्चर स्टेंड हेतु नकद राशि प्रदान की। प्रधानाचार्य नीतीश भास्कर ने भामाशाहों के विद्यालय विकास हेतु दिए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य नीतीश भास्कर को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित होने पर प्रसन्नता जताई।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे साहित्यकार सत्यदीप भोजक एवं कृषि मंडल अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ध्वज गीत व देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में स्नेहा, इंदु दर्जी, हरिप्रिया पारीक, कृष्णा पारीक, अनन्या सारस्वत, अवनी सारस्वत, खुशी पारीक, रुहिका पारीक, रियांशी बाफना, इशिका, निक्कू, विपिन गोदारा, हर्ष सोनी व महक शामिल रहे, वहीं भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा पारीक, मनन पारीक, भूमि पारीक एवं खुशी पारीक ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मानसिंह (पीएनबी मैनेजर), सतपाल (पीएनबी असिस्टेंट मैनेजर), संदीप कुमार (एयरफोर्स पायलट), प्रदीप पुगलिया व केशव पारीक उपस्थित रहे, जिनका माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जय व शिवानी टीम लीडर रहे तथा 25 अन्य बच्चों की टीमों में जय प्रजापत की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ को बेस्ट स्टाफ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिनमें कोमल, कुमकुम, सोनू, रेणु, खुशबू, पीहू, चंचल, वर्षा, ममता गुरनानी, विनीता मोरवानी, ममता पुरोहित, राघव करवा, धीरज पुरोहित, मणिशंकर, विद्यालय बाईजियां मनीशा व सुनीता के साथ अराधना एवं मोनू शामिल रहे। संगीत शिक्षक मुख्तियार को भी माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हर्षिता सारस्वत व साक्षी पारीक ने किया, जबकि समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

सेसोमूं स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
उपखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में सेसोमूं ने लहराया परचम
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभम शर्मा, उपखंड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में सेसोमूं स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सेसोमूं स्कूल ने परेड प्रदर्शन एवं नाटक विधा में भाग लिया और दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया।
विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश व्यास, सहायक महाप्रबंधक (AGM), बीएसएनएल, बीकानेर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय बलोनी, सब डिविजनल इंजीनियर, बीएसएनएल, बीकानेर की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, भाषण एवं कविता के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व और भारतीय संविधान की गरिमा को सशक्त रूप से उजागर किया।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा माया को ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं ‘स्पोर्ट्स पर्सन (ब्वॉय)’ का सम्मान भविष्य नाई तथा ‘स्पोर्ट्स पर्सन (गर्ल)’ का खिताब दिव्या चौधरी को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सेसोमूं स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू को बीएसएनएल अंकित अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन एवं वाइस चेयरपर्सन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मैनेजिंग कमेटी सदस्य महावीर माली, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फरियाद अली, सीईओ घनश्याम गौड़, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नारी शक्ति के संकल्प के साथ महिला मंडल ने मनाया गणतंत्र दिवस

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में आज 77वां गणतंत्र दिवस प्रातः 9:00 बजे से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया उपस्थित हुए।
मंगलाचरण के साथ मंडल की उपमंत्री श्रीमती कांता जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी बोथरा ने सभी का स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार किया।
ज्ञानशाला से मन्नत चोपड़ा, कन्या मंडल उपसंयोजिका काव्या सिंगी ने कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये।
मंडल उपाध्यक्ष मधु देवी झाबक कार्य समिति सदस्य राजू देवी धाड़ेवा, उर्मिला देवी गीया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रयास करने की प्रेरणा दी।
मंडल परामर्शक दीपमाला डागा की ओर से उनके पुत्र की सगाई के उपलक्ष्य में लड्डु का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया सहित अनेक व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम में सहयोगकर्ता श्री कमल एवं पवन पुगलिया का आभार किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।

सृजन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक रंगों संग गणतंत्र दिवस उत्सव

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सृजन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं ने 77वें गणतंत्र दिवस को बहुत ही धूमधाम से मनाया । छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं लोकगीतों से कार्यक्रम में शमा बांधा, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने कविताओं एवं छोटे-छोटे नाटकों के मंचन से समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया जिसे दर्शकों ने बहुत ही सराहा। अंत में प्रधानाचार्य श्री लीलाधर सारस्वत ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिशु भारती पब्लिक स्कूल और मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में भव्य समारोह आयोजित किए गए। शिशु भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे संस्था प्रधान सुभाष सिद्ध एवं मुख्य अतिथि तस्लीम जी चुनगर ने किया। विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और शाला प्रधान सुभाष सिद्ध बाना ने आभार व्यक्त किया।

वहीं, मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण निदेशक प्यारेलाल ढूकिया द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। एमडी उदय सिंह ढूकिया ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राओं के जोश और देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related Posts

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

RBI की मौद्रिक नीति के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव, लेकिन अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद; रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। समाचार-गढ़ 5 अगस्त, 2026। नई दिल्ली:…

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

अमेरिका-ईरान तनाव और तेल आपूर्ति की आशंका से बढ़े कच्चे तेल के दाम; दुनिया की 6 बड़ी ऑयल कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में कमाए रिकॉर्ड मुनाफे। समाचार-गढ़ 5 अगस्त, 2026।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बढ़ी हलचल: क्या बदलने वाली है देश की चुनावी तस्वीर?

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बढ़ी हलचल: क्या बदलने वाली है देश की चुनावी तस्वीर?

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights