Nature Nature

इंदपालसर में घर को बनाया निशाना, कीमती सामान चोरी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव इंदपालसर में चोरों की सक्रियता से ग्रामीण भयभीत हैं। हथाना रोड स्थित रामचंद्र पुत्र शेरदास स्वामी की ढाणी में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर खेत में बने चारागृह की छत के रास्ते घर की छत पर पहुंचे और लोहे का जाल हटाकर आंगन में उतर गए। एक कमरे का ताला तोड़कर उन्होंने महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के सोने-चांदी के गहने एवं नगदी चोरी कर ली। कमरे में रखी संदूक व अटैचियों को भी खंगाला गया।

घटना के समय घर में महिलाएं व बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि पास ही दूसरे मकान में पिता व भाई मौजूद थे। चोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण व लगभग 2000 रुपये नकद ले जाने की जानकारी है।

वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने व चोरों को पकड़ने की मांग की। पीड़ित परिवार सदमे में है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 08 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि सप्तमी +05:04 AM🔅 नक्षत्र स्वाति +05:03 AM🔅 करण :विष्टि 03:57 PMबव 03:57…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

    साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights