Nature Nature

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, इस सप्ताह हटेंगे अतिक्रमण

Nature

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, इस सप्ताह हटेंगे अतिक्रमण
टूटी सड़कों की मरम्मत, गड्ढों का समतलीकरण और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 04 फरवरी 2026।
देश में बढ़ते यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में वृत्ताधिकारी निकेत पारीक, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव, कालू–बीदासर रोड के तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद अकील उस्ता तथा राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण विभाग, चूरू के परियोजना अधिकारी धनपत चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग कालू–बीदासर व श्रीडूंगरगढ़–सरदारशहर मार्ग पर टूटी सड़कों, गड्ढों के समतलीकरण, सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।
कालू–बीदासर रोड पर शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार, घूमचक्कर, कृषि उपज मंडी समिति, रेलवे स्टेशन रोड तथा कालू बास क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए इसी सप्ताह सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सरदारशहर–श्रीडूंगरगढ़ रोड पर दुकानों, भवन निर्माण सामग्री (ईंट, बजरी, ग्रीट, ग्रेवल, मिट्टी आदि) से किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा।
बैठक में भारी ओवरलोड वाहनों, दुर्घटनास्थलों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई तथा परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर ओवरस्पीड, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, फिटनेस व बीमा विहीन वाहनों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने स्थानीय व्यापारियों, दुकान संचालकों और आमजन से अपील की कि वे सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण—जैसे दुकानें, वाहन सर्विस सेंटर, होटल, ठेले आदि—स्वेच्छा से हटाकर प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights