Nature Nature

बुजुर्ग के प्लॉट पर अवैध कब्जा, मारपीट, निर्माण सामग्री चोरी करने का मामला, 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

बुजुर्ग के प्लॉट पर अवैध कब्जा, मारपीट, निर्माण सामग्री चोरी करने का मामला, 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
समाचार गढ़, 18 फरवरी 2026। बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के नोखड़ा गाँव में एक बुजुर्ग के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने और निर्माण सामग्री चोरी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के हस्तक्षेप और बीकानेर पुलिस अधीक्षक को भेजे गए परिवाद के बाद अब कुल 9 नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। परिवादी हरिसिंह पुत्र अखेसिंह राजपूत निवासी नोखड़ा ने बताया कि उनका गाँव में 7800 वर्ग गज का एक पट्टाशुदा भूखंड है, जो वर्ष 1986 से उनके नाम पर है। आरोप है कि गाँव के ही कुछ दबंग व्यक्ति लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर नियत खराब कर रहे हैं। एफआईआर के अनुसार घटना 1 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे की है। जब हरिसिंह अपने प्लॉट पर बैठे थे, तब आरोपी पिकअप गाड़ी में सवार होकर हाथों में लाठियाँ, सरिये और हथियार लेकर अवैध रूप से वहां घुसे। आरोपियों ने वहां की गई तारबंदी और पट्टियों को तोड़ दिया और करीब 1 क्विंटल लोहे का तार व पट्टियां चोरी कर ले गए। जब हरिसिंह ने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव के लिए आए ग्रामीणों के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त का आरोप है कि घटना के बाद 3 दिसंबर को जब वे रिपोर्ट दर्ज कराने हदां थाने पहुंचे, तो राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़त ने 5 दिसंबर को डाक के जरिए पुलिस अधीक्षक बीकानेर को शिकायत भेजी। न्यायालय के आदेश के बाद अब जाकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी सांवलाराम, खानाराम, भींयाराम, रेवन्तराम, जुगल लोहार, नेनाराम, बच्चनसिंह, दुर्गा गिरी और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • Related Posts

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights