Nature Nature

राजस्थान में बदला मौसम : होली से पहले बादल और हल्की बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव

Nature

समाचार गढ़ | 28 फरवरी 2026 होली फेस्टिवल से पहले राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। सुबह से चल रही हवाओं के कारण गर्मी का असर कम महसूस किया गया।

इससे पहले शुक्रवार देर रात बीकानेर, सीकर और अलवर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते रात के तापमान में मामूली गिरावट आई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।

बीकानेर के लूणकरणसर, सीकर के फतेहपुर और खैरथल-तिजारा जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। वहीं जयपुर सहित पांच से अधिक जिलों में दोपहर बाद से हल्के बादल छाए रहे। हवाओं की रफ्तार ने भी मौसम को सुहावना बनाए रखा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights