Nature Nature

एल आल्टो में वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश, 15 की मौत; सड़क पर बिखरे बैंक के नोट

Nature

समाचार गढ़, 28 फरवरी 2026। बोलिवियाई देश में शनिवार सुबह एल आल्टो शहर में बड़ा विमान हादसा हो गया। बोलिवियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब मौसम के बीच लैंडिंग के बाद विमान रनवे से फिसल गया और पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। हादसे की चपेट में सड़क पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी आ गईं, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटनास्थल पर विमान का मलबा, टूटी कारें और शव सड़क पर बिखरे दिखाई दिए। बैंक के नोट भी सड़क पर फैले नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अफरातफरी का माहौल दिखा, हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि वायुसेना का विमान था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दिया। बोलिविया का सेंट्रल बैंक इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

लोगों को हटाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
हादसे के बाद सड़क पर नोट और विमान का मलबा बिखर गया।
प्लेन के सड़क पर गिरने से वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई
  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights