समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। शुक्रवार सुबह शेयर बाजार की शुरुआत निराशाजनक रही और खुलते ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख कंपनियों के बड़े-बड़े स्टॉक्स धड़ाम से गिर गए, जिससे निवेशकों को शुरुआती कारोबार में ही बड़ा झटका लगा। इस गिरावट के कारण सेंसेक्स करीब 550 अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी फिसलकर 24,600 के अहम स्तर से नीचे आ गया। विदेशी बाजारों में सुस्ती और निवेशकों की मुनाफावसूली को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे बाजार में नकारात्मक माहौल बन गया।










