Nature Nature

अहिंसा दिवस पर साध्वी चरितार्थप्रभा ने सैंकड़ों विद्यार्थियों को किया संबोधित, विद्यार्थियों ने अहिंसा रैली निकाली, चिरंजीवी योजना को भी जाना

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ और ब्लॉक शिक्षा कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अहिंसा दिवस मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अहिंसा के प्रतिरूप साध्वी चरितार्थप्रभा (पूर्व कुलपति) ने सम्मुख उपस्थित जनमेदनी और सैंकड़ों विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिंसा जीवन का प्राण तत्त्व है। व्यक्ति अहिसंक होकर ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। विद्यार्थियों को साध्वी ने जीवनोपयोगी संकल्प करवाये। साध्वी आगमप्रज्ञा ने विद्यार्थियों को अहिंसात्मक जीवन शैली से संबंधित प्रयोग करवाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने विद्यार्थियों को निरपराध प्राणियों को नहीं सताने की सलाह देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। महात्मा गान्धी के जीवन और अहिंसा से जुड़े भजनों से शुरू हुए कार्यक्रम में संगायिका अभिलाषा बांठिया ने अणुव्रत गीत का संगान किया।कार्यक्रम में पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री प्रमोद बोथरा, युवा एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, सेसोमूं कॉलेज के प्राचार्य मदनलाल सैनी ने अहिंसा दिवस पर अपनी विचारोभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजू हिरावत ने किया। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष दीपचंद बोथरा, उपाध्यक्ष नरेंद्र डागा, कमल झाबक, मनोजकुमार पारख, संजय झाबक सहित युवा संगठन जेपीएल टीम भी उपस्थित रही।

विद्यार्थियों ने अहिंसा रैली निकाली, चिरंजीवी योजना को भी जाना
श्रीडूंगरगढ़। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को चिरंजीवी योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें पत्रक भेंट किये। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा अहिंसात्मक रूप से रैली निकाली गई जिससे आमजन को चिरंजीवी योजना के बारे में जानकारी मिल सके। आयोजित कार्यक्रम में राउमावि, रा बालिका उमावि और महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज करवाई।

  • Related Posts

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। फ्रांस में बने राफेल-Marine यानी राफेल-M लड़ाकू विमानों के परीक्षण…

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। रूस और अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार को लेकर एक ऐसा समझौता हुआ है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यूक्रेन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights