Nature Nature

FCI गोदाम में भीषण आग, 33 हजार बोरियां मूंगफली जलकर राख

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। बीकानेर के देशनोक में एफसीआई गोदाम में भीषण आग लग गई। आरसीसी रोड स्थित Food Corporation of India (FCI) के गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे लगी आग कुछ ही समय में पूरे गोदाम में फैल गई और देखते ही देखते 33 हजार बोरियों में रखा करीब 11.55 लाख किलो मूंगफली का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रातभर गोदाम धधकता रहा और गोदाम की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, बीकानेर और नोखा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रातभर आग बुझाने की कोशिश जारी रही। आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग भी मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि यह गोदाम देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    समाचार गढ़ 11 मई 2026। सोमनाथ में आज इतिहास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights