Nature Nature

मिडल ईस्ट हालात पर जयशंकर का बयान: 67 हजार भारतीयों की वापसी, नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

Nature

समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। नई दिल्ली में संसद में बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मिडल ईस्ट की स्थिति को देखते हुए भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताएँ तेल और ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्र में शांति बनाए रखना और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हैं। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में फंसे करीब 67 हजार भारतीयों को अब तक सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह से काम कर रहा है और ईरान के विदेश मंत्री से लगातार संपर्क बना हुआ है। जयशंकर ने जानकारी दी कि कोच्चि में एक ईरानी युद्धपोत खड़ा है, जिसके लिए ईरान ने भारत का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही भारत खाड़ी देशों के साथ लगातार संपर्क में है और वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने दोहराया कि भारत युद्ध खत्म कर शांति का पक्षधर है और फिलहाल सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालना है।

  • Related Posts

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले…

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टों रेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला। समाचार गढ़, 3 जून 2026। दिल्ली के मालवीय नगर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य

    सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights