Nature Nature

सुप्रीम कोर्ट ने दी देश की पहली इच्छा मृत्यु की अनुमति, 12 साल से अचेत गाजियाबाद के हरीश राणा का मामला

Nature

समाचार गढ़ 11 मार्च 2026 दिल्ली। देश में पहली बार किसी व्यक्ति को अदालत से इच्छा मृत्यु (यूथेनेशिया) की अनुमति मिली है। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। हरीश पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से अचेत अवस्था में हैं और तब से बिस्तर पर ही पड़े हुए हैं।

हरीश राणा के माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके बेटे के ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। वह 2013 से कोमा जैसी स्थिति में हैं और सिर्फ मशीनों व देखभाल के सहारे उनकी सांसें चल रही हैं। परिवार ने अदालत से मानवीय आधार पर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की अपील की थी।

मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी।

2013 के हादसे ने बदल दी जिंदगी

दरअसल, 20 अगस्त 2013 को एक हादसे ने हरीश की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। वह अपने पीजी की चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिर गए थे। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

इलाज के बाद उनकी जान तो बच गई, लेकिन वह कभी होश में नहीं आ सके। तब से लेकर अब तक वह अचेत अवस्था में ही बिस्तर पर पड़े हैं। लंबे समय से जारी इस स्थिति को देखते हुए उनके माता-पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

अब सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद यह मामला देश में इच्छा मृत्यु से जुड़े कानून और मानवीय पहलुओं पर एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है।

  • Related Posts

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    समाचार गढ़ 1 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मतगणना से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (ज्डब्) ने गुरुवार देर रात म्टड स्ट्रॉन्ग रूम को…

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights