Nature Nature

जयकारों के साथ गाजे बाजे पर नाचते हुए पैदल यात्रियों का जत्था सालासर के लिए हुआ रवाना

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। हाथ में लाल ध्वजा लिए तन पर लाल चोला पैरों में घुंघरू की झंकार जुबां पर वीर बजरंगी का जयकारा के साथ डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते भक्तो का रेला के बीच फूल बरसाते हुए ग्रामीण के साथ हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव सातलेरा से सालासर पैदल यात्रियों का जत्था सोमवार को बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ सालासर धाम पर धोक लगाने के लिए रवाना हुआ । संघ की रवानगी से पूर्व पैदल यात्रियों द्वारा वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित श्री वीर बजरंग बली के मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । सोमवार को सुबह सभी पैदल यात्रियों द्वारा सामूहिक रूप से बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई । मंदिर पुजारी जीवन दास ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पैदल यात्रियों को आशीर्वाद देते हुए बजरंग बली की ध्वजा सौंप कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी । इस धार्मिक मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जयकारों के साथ तिलक लगाकर संघ को रवाना किया । संघ हनुमान जी के मंदिर से रवाना होकर गांव के बिग्गाजी मंदिर, हरिराम जी मंदिर, रामदेव जी मंदिर, होते हुए गांव से 2 किलोमीटर दूर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर पहुंचकर श्री वीर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर पुजारी मालाराम तावनिया से आशीर्वाद लेकर सालासर की तरफ प्रस्थान किया । ग्रामीणों ने भी संघ के स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए और जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत सत्कार किया । ग्रामीण संघ के साथ-साथ कितासर गांव तक जाकर संघ के पैदल यात्रियों की सेवा सत्कार की । पैदल यात्रियों का संघ जहां से भी गुजरा वातावरण को भक्ति रस से सरोवर कर दिया । संघ के व्यवस्थापक बजरंग दास स्वामी ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल, सहित सेवादारों का जत्था भी साथ साथ चल रहा । स्वामी ने बताया कि इस संघ में बच्चे, महिलाएं, युवा बुजुर्ग सब उत्साह के साथ बजरंगबली के धोक लगाने के लिए सालासर के लिए रवाना हुए हैं। इस संघ में 110 पैदल जातरू शामिल है। स्वामी ने बताया कि संघ बुधवार आसोज माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को शाम को सालासर धाम पर पहुंचकर वीर बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेगा ।

ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह किया गया पैदल यात्रियों का स्वागत सत्कार ।फोटो गौरीशंकर
पैदल यात्रियों का संघ कितासर पहुंचने पर सेवा में जुटे ग्रामीण । फोटो गौरी शंकर सातलेरा
डीजे पर बज रहे वीर बजरंगी के आस्थामय भजनों पर नाचते गाते रवाना हुए पैदल यात्री । फोटो गौरी शंकर सातलेरा
सातलेरा गांव से सालासर के लिए रवाना होता पैदल यात्रियों का जत्था ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights