Nature Nature

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

Nature

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा वाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने सती चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के सागर में डुबो दिया।

कथा के दौरान बताया गया कि माता सती ने भगवान शिव के समझाने के बावजूद भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गहरा पश्चाताप हुआ। आगे चलकर पिता दक्ष के यज्ञ में अपमान से आहत होकर माता सती ने योगाग्नि द्वारा अपने प्राण त्याग दिए। इस प्रसंग के माध्यम से कथा वाचक ने अहंकार त्यागने और प्रभु पर अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया।

इसके पश्चात माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए उनके समर्पण का भावपूर्ण चित्रण किया गया। कथा में शिव बारात और विवाह प्रसंग सुनते ही पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय उल्लास से गूंज उठा।

गौशाला के लिए भामाशाहों ने किया सहयोग

श्री हंसोजी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर के लिए भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कुल 19 लाख 83 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई। प्रमुख सहयोगकर्ताओं में—

जीवनमल नाहटा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, दरियागंज (नई दिल्ली) – 5,00,000 रु

नरेंद्र नाहटा (लक्ष्मी देवी के पुत्र) – 5,00,000 रु

पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी – 5,00,000 रु

ओमप्रकाश जोशी (नेपाल प्रवासी) – 1,51,000 रु

बंसीधर बोहरा (पूनसीसर) – 1,01,000 रु

मधुसुदन राजपुरोहित (प्रधान प्रतिनिधि) – 51,000 रु

चंपालाल झींगा (सरदारशहर) – 1,01,000 रु

मांगीलाल जोशी (बधनाऊ) – 51,000 रु

सुभाष जेसनसरिया – 1,01,000 रु

सत्यनारायण जांगिड़ – 51,000 रु

नाजम अली खां (पीथीसर) – 51,000 रु

इकबाल खां (बरंजागसर) – 51,000 रु

निजाम खां (कालूसर) – 1,51,000 रु

श्यामलाल (दुलरासर) – 51,000 रु

श्रवण कुमार बोहरा – 51,000 रु

भीकम सिंह राठौड़ (राजासर, बीकानेर) – 21,000 रु

भक्ति और भजनों से गूंजा पंडाल

कथा पंडाल में भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु पूरे समय भाव-विभोर नजर आए और कथा की सराहना की।

इस अवसर पर दंडी स्वामी रामानंद तीर्थजी महाराज (राजस्थान सेवा समिति, ऋषिकेश), संत सोमनाथ जी महाराज, महंत भंवरनाथ जी जयानी, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

  • Related Posts

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। अमेरिका ने जॉर्डन में अपने सैन्य ठिकाने पर हुए मिसाइल हमले के एक दिन बाद ईरान के खिलाफ बड़ा जवाबी अभियान शुरू कर दिया। गुरुवार तड़के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी 24,250 के पार; जानिए 30 जुलाई के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    IIT कानपुर ने दिखाई मिसाल: वेबसाइट हैक करने वाले छात्र पर FIR नहीं, हुनर पर मिला इंटर्नशिप का मौका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights