Nature Nature

पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

Nature

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2026 । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता क्षेत्र में EVM पर BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। इस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही पाई जाएगी, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।

फालता के एक बूथ पर हंगामा कर रहे लोगों पर सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। वहीं साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने और सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश का आरोप लगाया है।

इधर भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को TMC समर्थकों ने घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

बता दें कि 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 सीटों में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में उपनिदेशक आरटीई चंद्र किरण पवार को ज्ञापन सौंपकर लंबित…

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    समाचार गढ़, बीकानेर, 29 अप्रैल 2026। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights