Nature Nature

पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 28 अप्रैल 2026। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाने तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पंद्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान मंगलवार को शुरू हुआ।कलेक्ट्रेट परिसर से खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिले की पांचों ग्रामीण विधानसभाओं के लिए एक-एक ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कच्छी घोड़ी और मशक वादकों ने लोक धुनों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। पहले दिन यह रथ 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे।

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ‘ग्राम’ का आयोजन हो रहा है।यह किसानों के लिए बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘ग्राम’ के माध्यम से किसानों को खेती की नई और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कृषि और कृषक कल्याण को प्राथमिकता दी है। वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने 15 दिनों तक चलने वाले अभियान का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए सभी अधिकारियों को इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ प्रतिदिन औसतन पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। रथों के साथ कला जत्था भी रहेगा, जो योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान अभियान से जुड़े 13 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी तथा विधानसभा स्तर पर उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि रथों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। रात्रि में इन्हें प्राथमिकता से पुलिस थानों अथवा चौकी पर सुरक्षित रखा जाएगा।

इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights