Nature Nature

राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

Nature

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2026। राजस्थान से लेकर पंजाब जेल तक फैले अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। बीकानेर में 70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने जयपुर से कैटरिंग का काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राकेश प्रजापत फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सरगना राकेश पहले पंजाब जेल में रह चुका है, जहां उसकी पहचान पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क के लोगों से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद वह इस गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया।

22 अप्रैल को बीकानेर के पूगल रोड पर स्कूटी सवार खेताराम मेघवाल नीलगाय से टकराकर घायल हो गया था। हादसे के बाद उसकी स्कूटी से 14 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपए आंकी गई है। खेताराम फिलहाल पीबीएम अस्पताल में भर्ती है और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

जांच में सामने आया कि जयपुर के राहुल रावत और प्रशांत कयाल इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस को संदेह है कि दोनों आरोपी राकेश प्रजापत के लिए डिलीवरी मैन का काम करते थे और पहले भी पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई खेप आगे पहुंचा चुके हैं।

तस्करी के लिए बीकानेर के एक स्थानीय व्यक्ति की स्कूटी का इस्तेमाल किया गया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया।

राकेश प्रजापत के खिलाफ पाली में 7 मामले और पंजाब में 1 डकैती का मामला दर्ज है। पुलिस को उसके नेटवर्क के तार दिल्ली और बेंगलुरु तक जुड़े होने की आशंका है।

बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है और जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में उपनिदेशक आरटीई चंद्र किरण पवार को ज्ञापन सौंपकर लंबित…

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    समाचार गढ़, बीकानेर, 29 अप्रैल 2026। घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार रसद विभाग की टीम ने बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने अल सुबह की तीन जगह की सघन कार्यवाहियां

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    गेमिंग और सट्टेबाजी पर नए नियमः समस्या का समाधान या दिखावा?

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    राजस्थान से पंजाब जेल तक फैला 70 करोड़ की हेरोइन तस्करी नेटवर्क, दो हिरासत में

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ

    पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights