Nature Nature

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

Nature

समाचार गढ़ 10 मई 2026। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और फिल्म अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी चेन्नई में आयोजित समारोह में उन्होंने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। विजय निर्धारित शपथ पाठ से आगे कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें बीच में रोकते हुए केवल लिखित शपथ पढ़ने को कहा।

विजय के साथ उनकी पार्टी के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं। खास बात यह रही कि सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद विजय ने कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें राज्य में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित करने और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने जैसे निर्णय शामिल हैं।

फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर तय करने वाले विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट समाचार गढ़ 10 मई 2026। राजस्थान के मौसम में सोमवार से एक बार…

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए किसान की हुई मौत। समाचार गढ़। सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए एक किसान की मौत हो गई है। बज्जू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights