Nature Nature

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

Nature

समाचार गढ़ 14 मई 2026। गुरूवार सुबह 5.30 बजे एक कांग्रेसी नेता के घर दो बाइक सवार बदमाशों ने 12 राउंड की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। घटना के बाद परिवार दहशत में है और आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। एक बदमाश को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली भी लगी जिसमें वह गंभीर घायल हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला फिरौती का होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
रतनगढ़ नगरपालिका के पूर्व प्रतिपक्ष नेता व निर्वर्तमान पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर दो बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ शहर में रेलवे स्टेशन के पास वार्ड 21 में रहने वाले कांग्रेसी नेता राजेंद्र बबेरवाल के घर गुरूवार सुबह 12 राउंड फायरिंग हुई है। मामले में दोनों आरोपी चूरू पुलिस की तत्परता से दबोचे लिए गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी गौरव खिड़िया मौके पर पहुंचे। चूरू एसपी ने घटना के तुरंत बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई। आरोपियों का पीछा करने के दौरान चूरू में तारानगर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी अनमोल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों आरोपी पंजाब निवासी है और चूरू के भरतीया अस्पतााल में इन्हें भर्ती करवाया गया है। बदमाशों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए मकान की जानकारी व लोकेशन जुटाई थी। बबेरवाल के घर मुख्य दरवाजे पर गोलियों के निशान मिले।
बीकानेर चूरू सहित देश प्रदेश की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें समाचार गढ़।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights