Nature Nature

केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

Nature

समाचार गढ़ 14 मई 2026। कांग्रेस ने गुरुवार को केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया। चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद पार्टी आलाकमान ने यह फैसला लिया। 61 वर्षीय वीडी सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई को तिरुवनंतपुरम में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम शामिल थे। आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने सतीशन पर भरोसा जताया।

कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और पूरी प्रक्रिया में राहुल गांधी सीधे तौर पर शामिल रहे। उन्होंने कहा कि नेता चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई।

चुनाव परिणाम आने के बाद केरल कांग्रेस में अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए थे। एक वर्ग वीडी सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें नई पीढ़ी का आक्रामक नेता माना जाता है, जबकि दूसरा गुट केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के पक्ष में था।

बताया जा रहा है कि कई विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे, लेकिन राज्य में उनके विरोध में पोस्टरबाजी भी देखने को मिली। वहीं सतीशन के समर्थकों ने वायनाड में पोस्टर लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

  • Related Posts

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights