Nature Nature

ड्रिप, मिनी फव्वारा व फव्वारा स्थापना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 70-75% मिलेगा अनुदान।

Nature

समाचार गढ़ 17 मई 2026। जिले में उपलब्ध जल की कमी तथा सिंचाई दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन ‘पर ड्राप मोर क्रॉप’ योजनांतर्गत सूक्ष्म सिंचाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सिंचाई जल के दक्षतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई कार्यक्रम के आकार में वृद्धि करते हुए इसके सुगम वृहद क्षेत्र में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उद्यानिकी आयुक्त श्वेता चौहान द्वारा दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि सब्जियों की खेती में स्थापित की जाने वाली ड्रिप, बागीचा स्थापना में उपयोग में आने वाली ड्रिप, मिनी फव्वारा व फव्वारा स्थापना के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं। स्वीकृत कार्ययोजना अनुसार किसानों से ऑनलाइन आवेदन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
ड्रिप, मिनी फव्वारा व फव्वारा सिंचाई तकनीक द्वारा जल बचत के साथ ही जिले की भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक एवं कृषि जलवायु स्थितियां प्रबल रूप से सहायक है। जहां ड्रिप संयंत्र स्थापना से 70 से 80 प्रतिशत जल की बचत होती है, वहीं फव्वारा संयंत्र की स्थापना से 50 से 55 प्रतिशत तक जल की बचत होती है। सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर तथा स्प्रिंकलर संयंत्र स्थापना पर लघु सीमांत कृषक, एससी, एसटी, महिला कृषक को इकाई लागत का 75 प्रतिशत व अन्य सामान्य कृषक को इकाई लागत का 70 प्रतिशत तक अनुदान देय है। सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापना पर न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर व अधिकतम 5 हेक्टेयर तक प्रति लाभार्थी अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।
उपनिदेशक उद्यान प्रेमाराम ने बताया कि आवेदन के इच्छुक किसान जन आधार के माध्यम से ऑनलाइन अपना आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर कर सकते हैं। आवेदन के साथ भूमि की नवीनतम जमाबंदी, राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि, बिजली बिल या जल करार प्रपत्र, मृदा एवं जल परीक्षण रिपोर्ट तथा पंजीकृत डीलर से प्राप्त संयंत्र का प्रोफॉर्मा इन्वॉयस इत्यादि के साथ पत्रावली ऑनलाइन कर सकते हैं ताकि इसी वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ ले सकें।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु किसान राज किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करें या सम्बन्धित कृषि पर्यवेक्षक-सहायक कृषि अधिकारी उद्यान से सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम समाचार गढ़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से वैज्ञानिकों के इस्तीफों…

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    समाचार गढ़। NEET और अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर राजनीति नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    MP में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी, तीन तलाक-हलाला पर लगेगी रोक

    MP में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी, तीन तलाक-हलाला पर लगेगी रोक

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights