Nature Nature

सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर

Nature

समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

गृहमंत्री ने कहा कि सांचू पोस्ट को देखने की इच्छा उनके मन में गृहमंत्री बनने से पहले से थी। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान ने सांचू पर कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन 3 आरएसी और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने साहस दिखाते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जवानों की बहादुरी से सांचू भारत की सीमा में सुरक्षित रहा और पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार अगले छह महीने में सीमा क्षेत्रों में ड्रोन रोधी संयंत्र लगाने की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन सीमा पार से आता है, लेकिन उसे यहां कौन रिसीव करता है और उसके जरिए आने वाले सामान का उपयोग कौन करता है, इस पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर रहनी चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गृहमंत्री मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे बिताए। भीषण गर्मी और करीब 42 डिग्री तापमान के बीच सीमा पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने। जवानों के साथ उन्होंने पारंपरिक नाश्ता भी किया।

इस दौरान अमित शाह ने दूरबीन से पाकिस्तान सीमा और जीरो पॉइंट क्षेत्र का अवलोकन किया। सांचू पोस्ट भारत-पाक बॉर्डर की सबसे ऐतिहासिक चौकियों में शामिल मानी जाती है और दो बड़े युद्धों की गवाह रही है। इस पोस्ट पर पहुंचकर जवानों से मुलाकात करने वाले अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री बने हैं।

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights