Nature Nature

NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

Nature

समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026।

बिहार: नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों के समर्थन में आयोजित बिहार बंद के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में रखा गया है। उनकी ओर से आज (सोमवार) सक्षम अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंचने पर तेज प्रताप यादव ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सामान्य बैरक की बजाय जेल के अस्पताल वार्ड में शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए तत्काल रिहाई और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि छात्रों के समर्थन में उठाई गई आवाज को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

वहीं, उनके वकील जगन्नाथ सिंह ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि तेज प्रताप यादव को शनिवार शाम हिरासत में लिया गया, जबकि संबंधित एफआईआर रविवार तड़के दर्ज की गई। उनका कहना है कि इस कथित विसंगति को जमानत याचिका के दौरान अदालत के सामने रखा जाएगा।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights