Nature Nature

नौतपा ने दिखाए तेवर, बीकानेर में पारा 46 डिग्री पार

नौतपा ने दिखाए तेवर, बीकानेर में पारा 46 डिग्री पार

अगले 3 दिन भारी, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, रेड अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। नौतपा की शुरुआत के साथ ही बीकानेर में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार 26 मई को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। बुधवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं और आसमान साफ रहने के कारण मई महीने के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

नौतपा के दो दिन गुजरने के बावजूद गर्मी कम होने के बजाय और तीखी होती जा रही है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद शहर की मुख्य सड़कें और बाजार लगभग सुनसान नजर आए। रियलिटी चेक में सामने आया कि ठंडे पेय पदार्थों, जूस और तरबूज-खरबूज की दुकानों को छोड़ अधिकांश व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा।

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

रातें भी बनेंगी परेशानी

दिन के साथ-साथ रातों में भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इससे लोगों को 24 घंटे गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ेगा।

आफत के बाद राहत की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

30 मई से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी, बादलवाही और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। हालांकि विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि राहत मिलने से पहले आने वाले तीन दिन बेहद कठिन रहेंगे, इसलिए लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights