Nature Nature

एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुमन शेखावत की रिपोर्ट पर नाल थाने में आरोपी राजकुमार विश्नोई सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार एक जून की रात देशनोक थाना पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी राजकुमार विश्नोई निवासी करमीसर की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम करमीसर पहुंची। कार्रवाई के दौरान नाल थाना पुलिस का जाब्ता भी साथ था।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी धो रहा था। पुलिस वाहन देखकर आरोपी तुरंत घर के भीतर चला गया और मुख्य गेट बंद कर छत पर चढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार बचने और भागने की कोशिश करता रहा।

इसी दौरान आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी छत पर पहुंचा। आरोप है कि राजकुमार विश्नोई ने कांस्टेबल राजेन्द्र को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे टीनशेड पर गिर गया। हादसे में उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मी का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई।

पुलिस रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों को घर के चौक में बंद कर दिया तथा पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया। वहीं आरोपी की पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप करने और आरोपी को फरार होने में सहयोग देने के आरोप लगाए गए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने राजकुमार विश्नोई, उसकी पत्नी तथा अन्य सहयोगियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच नाल थाने के एसआई सुभाषचंद को सौंपी गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की भूमिका की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights