Nature Nature

राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

Nature

समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026।

राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राजस्थान की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति के साथ प्रदेश सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस दौरान बोर्ड, निगमों और आयोगों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी नजर

राजस्थान में लंबे समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में छह पद खाली हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा बैठक में पंचायत चुनाव के नतीजों और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में संगठन और सरकार के स्तर पर कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

सरकार के तीन साल पूरे होने पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अमित शाह के बीच राजस्थान सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी बातचीत हुई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार किया गया।

केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले मुख्यमंत्री

अमित शाह से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी माता काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

फिलहाल सभी की नजरें राजस्थान में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि प्रदेश में खाली पदों को भरने और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर पार्टी नेतृत्व कब तक कोई फैसला लेता है।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चट्टोग्राम में अंतरिम सरकार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights