Nature Nature

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीकानेर जिले में भी देश-प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि, जनकल्याण और लोकमंगल की कामना के साथ विभिन्न मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश मंदिर तथा देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में आयोजित किए गए।

बड़ा गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, चंपालाल गैदर, अविनाश जोशी, चंद्र मोहन जोशी और संपत पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुधा आचार्य द्वारा शंखनाद से की गई। इस दौरान पंडितों ने भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर करणी माता मंदिर प्रन्यास से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर भी उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पूजन और आरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोलायत में कपिल मुनि मंदिर, नोखा में मुकाम धाम, खाजूवाला में हनुमान मंदिर, बज्जू में शिव मंदिर, लूणकरणसर में लक्ष्मीनारायण मंदिर, छत्तरगढ़ में शिव मंदिर, पूगल में बाबा रामदेव मंदिर तथा श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान धोरा में विशेष आरती करवाई गई।

इसी प्रकार चूरू के गढ़ गोपाल मंदिर, रतनगढ़ के रघुनाथ मंदिर, राजगढ़ के लक्ष्मीनारायण मंदिर, तारानगर के लक्ष्मीनाथजी मंदिर, बीदासर के सिद्धि विनायक मंदिर तथा सरदारशहर के रघुनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के सफल संचालन में देवस्थान विभाग के निरीक्षक सोनिया रंगा, प्रबंधक राजेश दाधीच, किशोर, महेश, रितेश, गोपाल, राजेन्द्र, सोनू, कैलाश और संदीप सहित विभागीय कार्मिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, 15 साल बाद मिस्र का दबदबा भी खत्म किया। समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। कुछ कहानियां सिर्फ पदक जीतने की नहीं…

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026।आज पूरा देश 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और वीर जवानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights