Nature Nature

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

Nature

समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र को पुनर्परीक्षा के लिए विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद को 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए अबूधाबी (यूएई) का परीक्षा केंद्र दिया गया, जबकि उसने आवेदन के दौरान नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया था।

छात्र और उसके परिजनों ने बताया कि उनके पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में परीक्षा से ठीक एक दिन पहले विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है। इस घटना के बाद NTA की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि विदेशों में परीक्षा केंद्र सामान्यतः एनआरआई और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए जाते हैं।

शिकायत के बाद NTA ने तकनीकी त्रुटि मानी, नया प्रवेश पत्र जारी करने का आश्वासन

मामला सामने आने के बाद छात्र ने NTA की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। एजेंसी के अधिकारियों ने इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए आश्वासन दिया कि संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। हालांकि परीक्षा में बेहद कम समय शेष होने के कारण छात्र और उसके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. अनीस अहमद ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि NTA की इस गंभीर लापरवाही से परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने तत्काल संशोधित प्रवेश पत्र जारी करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, NTA से संपर्क के बाद छात्र को बताया गया है कि उसे नागपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित कर नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights