Nature Nature

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

Nature

समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों को फैजाबाद मंडलीय जेल की अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। अब इस मामले में सोमवार को दोबारा कोर्ट में सुनवाई होगी।

जांच एजेंसियों के अनुसार अब तक आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये की बरामदगी हो चुकी है। जेल सूत्रों के मुताबिक, पहली रात सभी आरोपी बेचैनी में रहे। बताया जा रहा है कि वे आपस में पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते रहे और कुछ समय के लिए उनके बीच कहासुनी भी हुई।

इस बीच मामले में बड़ा प्रशासनिक असर भी देखने को मिला है। सूत्रों के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव** को भी मंदिर की व्यवस्थाओं से अलग कर दिया गया है।

गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में रमाशंकर यादव उर्फ टिनू, लवकुश मित्र, अनुकल्प मिश्र, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्र को नामजद किया गया है। इसके अलावा एक अज्ञात आरोपी का भी उल्लेख है।

एसआईटी जांच और एफआईआर के अनुसार चढ़ावे की चोरी सुनियोजित तरीके से की जाती थी। आरोप है कि दानपात्र खोलने के बाद नकदी को बेसमेंट स्थित काउंटिंग रूम में ले जाकर गिनती के दौरान कुछ कर्मचारी नोट अलग कर लेते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरों को ढककर रकम निकालने की कोशिश की जाती थी। एफआईआर में मौखिक, दस्तावेजी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी, गबन और आपराधिक साजिश के प्रमाण मिलने का उल्लेख किया गया है।

हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस्तीफों और अन्य प्रशासनिक बदलावों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights