Nature Nature

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

Nature

समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम, आधार अपडेट की सुविधा और कारों की कीमतों तक कई बदलाव 1 जुलाई से लागू होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन बड़े बदलावों के बारे में।

1. पहली तारीख को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। जून में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 53.50 रुपये बढ़ाए गए थे, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब जुलाई में भी नई दरों पर सभी की नजर रहेगी।

2. हवाई यात्रा पर पड़ सकता है असर, ATF की कीमतों में होगा संशोधन
तेल कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। यदि ATF महंगा होता है तो एयरलाइंस का खर्च बढ़ सकता है, जिसका असर हवाई टिकटों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

3. HDFC रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे
एचडीएफसी बैंक के रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 1 जुलाई से नया नियम लागू होगा। अब घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा का लाभ लेने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये का खर्च करना अनिवार्य होगा।

4. आधार में ईमेल अपडेट की सुविधा होगी मुफ्त
यूआईडीएआई 1 जुलाई से आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा मुफ्त देने जा रहा है। यह सुविधा दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था।

5. जुलाई से महंगी होंगी कई कंपनियों की कारें
1 जुलाई से कार खरीदना भी महंगा हो जाएगा। किआ मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं टाटा मोटर्स भी अपने पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में करीब 1.5 प्रतिशत तक वृद्धि करने की तैयारी में है।

इन सभी बदलावों का असर अलग-अलग वर्ग के लोगों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में 1 जुलाई से पहले इन नए नियमों की जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights