91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन
समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 91 वर्षीय बादू देवी मेघवाल के घर पहुंचकर पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। दो वर्षों से बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः शुरू होने पर वृद्ध महिला और उनके परिजनों ने प्रशासन का आभार जताया।










