Nature Nature

नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

Nature

समाचार गढ़। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव की एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। राहत की बात यह रही कि इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चार्जिंग में लगे एक इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जर में स्पार्क होने से आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास में खड़े पेट्रोल वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया और पूरे भवन में फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे में करीब 10 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस के मुताबिक, जिस जी-4 भवन में आग लगी, उसमें लगभग 50 परिवार रहते थे। सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने मामले में मकान मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    समाचार गढ़। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights