Nature Nature

अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

Nature

समाचार गढ़। भारत ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अब सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा।

जीत के सबसे बड़े नायक ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट झटकने के बाद नाबाद 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 80 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की अहम पारी खेली।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा (11) व विराट कोहली (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद गिल और श्रेयस अय्यर (35) ने तीसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर पारी संभाली। गिल क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, जबकि अगले ही ओवर में श्रेयस रन आउट और केएल राहुल (1) बोल्ड हो गए। एक समय भारत का स्कोर 160/4 था।

इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार संयम दिखाते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन की साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई। वॉशिंगटन ने विजयी छक्का लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 61 रन तक बिना विकेट गंवाए मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए महज 19 रन के भीतर पांच विकेट झटक दिए। हालांकि, जो रूट (नाबाद 76) और लियाम डॉसन (68) ने छठे विकेट के लिए 121 रन जोड़कर इंग्लैंड को संभाला। अंततः मेजबान टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights