Nature Nature

IND vs ENG निर्णायक वनडे: लॉर्ड्स की पिच पर किसका चलेगा जादू, बल्लेबाज या गेंदबाज?

Nature

IND vs ENG निर्णायक वनडे: लॉर्ड्स की पिच पर किसका चलेगा जादू, बल्लेबाज या गेंदबाज?

समाचार गढ़। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले से होगा। दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच साबित होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर भी सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि शुरुआती दोनों मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है।

लॉर्ड्स पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। करीब 2.5 मीटर की प्राकृतिक ढलान (Slope) के कारण गेंद को अतिरिक्त सीम और स्विंग मिलती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की परीक्षा होती है। खासकर पवेलियन एंड से गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद रहती है।

हालांकि, यदि बल्लेबाज शुरुआती चुनौती पार कर लें तो इस विकेट पर बड़ा स्कोर भी बनाया जा सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। पिछले 11 वनडे मैचों में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है।

भारत का लॉर्ड्स में वनडे रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। टीम ने यहां 9 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि आखिरी वनडे जीत 2004 में मिली थी। इसके बाद खेले गए चार मैचों में भारत को तीन हार और एक टाई का सामना करना पड़ा।

निर्णायक मुकाबले में जहां भारतीय बल्लेबाज मजबूत शुरुआत की कोशिश करेंगे, वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज, खासकर जोफ्रा आर्चर, अपनी गति और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को चुनौती दे सकते हैं। दूसरी ओर, भारतीय तेज आक्रमण से भी शुरुआती ओवरों में इसी तरह के प्रभाव की उम्मीद रहेगी।

  • Related Posts

    MP में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी, तीन तलाक-हलाला पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट ने UCC विधेयक के…

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी समाचार गढ़। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार दबाव में रहा। अमेरिका-ईरान तनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी, तीन तलाक-हलाला पर लगेगी रोक

    MP में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने ड्राफ्ट को दी मंजूरी, तीन तलाक-हलाला पर लगेगी रोक

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी

    प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी

    जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी:पुलिस का लाठीचार्ज, संसद मार्च में देरी; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

    जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी:पुलिस का लाठीचार्ज, संसद मार्च में देरी; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

    IND vs ENG निर्णायक वनडे: लॉर्ड्स की पिच पर किसका चलेगा जादू, बल्लेबाज या गेंदबाज?

    IND vs ENG निर्णायक वनडे: लॉर्ड्स की पिच पर किसका चलेगा जादू, बल्लेबाज या गेंदबाज?

    ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी; अमेरिकी एयरस्ट्राइक आठवीं रात भी जारी

    ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी; अमेरिकी एयरस्ट्राइक आठवीं रात भी जारी

    Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights