प्राइवेट बैंकों की बिकवाली से बाजार फिसला, फिर भी निवेशकों की दौलत ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ी
समाचार गढ़। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार दबाव में रहा। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निजी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 442.93 अंक गिरकर 77,708.52 और निफ्टी 95.80 अंक टूटकर 24,238.50 पर बंद हुआ।
हालांकि व्यापक बाजार (Broad Market) में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.5% से ज्यादा और निफ्टी फार्मा करीब 1.5% चढ़ा, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही।
इस मजबूती के चलते BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर ₹4,82,66,717.85 करोड़ पहुंच गया। इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹1.84 लाख करोड़ (₹1,83,953.35 करोड़) का इजाफा हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। ट्रेंट, पावरग्रिड और NTPC सबसे बड़े गेनर रहे, जबकि एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और मारुति में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।










