पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की राहुल गांधी से बातचीत।
पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास जोरदार प्रदर्शन कर रहे है।। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए धरना दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पीएम इस्तीफा दो” और “गृहमंत्री इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन काफी गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया। राहुल गांधी सहित सभी नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे और वहां से पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े। बताया जा रहा है कि जब नेता पीएम आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।
इस बीच प्रदर्शन कर रहे नेताओं से बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। वहीं, जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन जारी है, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।










