Nature Nature

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Nature

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

उदयपुर, जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में सुबह से बारिश दर्ज की गई। उदयपुर में इस सीजन की सबसे तेज बारिश हुई, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में लगातार बरसात से जयपुर-दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव हो गया।

हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश के कारण परवन और कालीसिंध सहित कई नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं, बारां और झालावाड़ में जलस्तर बढ़ने से कुछ पुल और मंदिर का हिस्सा भी पानी में डूब गया।

पिछले 24 घंटों में बारां के छीपाबड़ौद और कोटा के सुल्तानपुर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बूंदी, अलवर, करौली, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान में 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Operation Ashdar: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बड़गाम के युसमर्ग इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त…

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Bikaner Congress Ticket Controversy: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच बीकानेर कांग्रेस का टिकट और चुनाव चिह्न विवाद अब पुलिस थाने और अदालत तक पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights