Nature Nature

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

Nature

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने श्रीकोलायत रेलवे स्टेशन से टैक्सी किराए पर ली और रास्ते में चालक की आंखों में मिर्च डालकर उसके साथ लूट की। पीड़ित टैक्सी चालक गणेश राणा के अनुसार रेलवे स्टेशन से एक महिला, एक बच्ची और छह पुरुष उसकी टैक्सी में सवार हुए। बाला फांटा के पास पहुंचने पर आरोपियों ने चालक की आंखों में मिर्च डाल दी, जिससे वह असहाय हो गया। इसके बाद बदमाश टैक्सी और चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गए।
घटना के समय टैक्सी चालक के साथ एक बच्चा भी मौजूद था। बच्चे ने पुलिस को बताया कि आरोपी टैक्सी लेकर किस दिशा में फरार हुए, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। श्रीकोलायत थाना प्रभारी सीआई जसवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सीओ संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    समाचार गढ़। सिक्किम के नामची जिले में NHPC के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights