Nature Nature

बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Nature

समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026।

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद मुठभेड़ में मार गिराया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में इसे इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित हमला माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध अब्दुल बल्लाउट लेबनानी मूल का जर्मन नागरिक था। जांच एजेंसियों का कहना है कि उसने पहले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने की कोशिश की थी और वह पहले भी आतंक से जुड़े मामलों में जांच के दायरे में रह चुका था।

शनिवार रात हमला उस समय हुआ, जब ब्रांडेनबर्ग गेट के पास प्राइड समारोह का समापन कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि हमलावर ने पहले एक सफेद वैन भीड़ की ओर मोड़ दी और इसके बाद माचेते (बड़ी धारदार छुरी) से लोगों पर हमला किया। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना मुख्य परेड स्थल के भीतर नहीं, बल्कि उससे कुछ सौ मीटर दूर एक पार्क के रास्ते पर हुई।

घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार शाम बर्लिन के स्पांडाउ इलाके में पुलिस ने संदिग्ध को घेर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, वह धारदार हथियार लेकर पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने इस घटना को संदिग्ध आतंकी हमला बताते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हमले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    समाचार गढ़ 28 नवंबर 2026। महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा है…

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    समाचार गढ़ 28 नवंबर 2026। देश की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights