Nature Nature

CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 989 पर गंभीर मामले दर्ज

Nature

समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है, जिनमें 989 लोगों पर हत्या, लूट, यौन अपराध और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं। पुलिस का यह भी दावा है कि प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई। जांच में सामने आए आंकड़ों के आधार पर दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में 118 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी समेत कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। वहीं, इस घटना में करीब 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है।

इस बीच, पुलिस ने आंदोलन और उसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को लेकर भी कार्रवाई शुरू की है। दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर ऐसे कंटेंट को हटाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आयोजन किया था। बाद में 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights