Nature Nature

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

Nature

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026।

महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना के बाद किसान काफी परेशान हो गया, क्योंकि उसे यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसके दोनों बैलों में से किसने सोने की चेन निगली है। हालांकि, पशु चिकित्सकों ने आधुनिक एक्स-रे जांच की मदद से चेन की सही जगह का पता लगा लिया और छोटी सर्जरी कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बैलपोला त्योहार पर हुआ पूरा मामला

दरअसल, बैलपोला त्योहार के दिन मालेगांव वनपत के किसान शिवाजी बोरसे ने अपने बैलों की पूजा की और उन्हें नैवेद्य चढ़ाया। इसी दौरान एक बैल ने प्रसाद के साथ मंगलसूत्र की तीन तोला सोने की चेन भी निगल ली।

बाद में जब मंगलसूत्र गायब मिला तो किसान के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि दोनों बैलों में से आखिर किसने सोने की चेन निगली है। इसे लेकर वह काफी असमंजस में था।

एक्स-रे से मिली चेन की सही जगह

इसके बाद चालीसगांव तालुका के वेटेरिनरी डॉक्टर ने आधुनिक एक्स-रे जांच की मदद ली। जांच के जरिए बैल के डाइजेस्टिव सिस्टम में सोने की चेन की सही जगह का पता लगाया गया।

इसके बाद डॉक्टरों ने छोटी सर्जरी की और बैल के पेट से तीन तोला सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित रूप से निकाल लिया। इस तरह किसान को बड़ी राहत मिली और बैल की जान भी बच गई।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। मणिपुर में जारी हिंसा और सुरक्षा चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने आर्म्ड फोर्सेज (स्पेशल पावर्स) एक्ट, 1958 यानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights