Nature Nature

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Nature

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026।

बीकानेर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के मोबाइल पर न तो कोई OTP आया और न ही बैंक की ओर से रकम कटने का कोई अलर्ट मिला। इसके बावजूद तीन दिनों में उसके खाते से कुल 2,81,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए पैसे

खतूरिया कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह का आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर ठगों ने एक साथ बड़ी रकम निकालने के बजाय अलग-अलग दिनों में ट्रांजेक्शन किए।

20 सितंबर को दोपहर 2:05 बजे खाते से 90,000 रुपये यस बैंक से जुड़ी एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। इस यूपीआई आईडी में सुभाजीत नाम दर्ज था।

इसके अगले दिन 21 सितंबर को शाम 4:09 बजे इंडसइंड बैंक से जुड़ी यूपीआई आईडी पर 95,800 रुपये भेजे गए। इस आईडी में राकेश नाम दर्ज था।

इसके बाद 22 सितंबर को शाम 4:43 बजे सेंट्रल बैंक से जुड़ी यूपीआई आईडी पर फिर 95,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इस आईडी में मनीष नाम दर्ज था।

इस तरह तीन दिनों में खाते से कुल 2,81,600 रुपये निकल गए।

न OTP मिला, न पैसे कटने का SMS

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित के मुताबिक किसी भी ट्रांजेक्शन के दौरान उसके मोबाइल पर कोई OTP नहीं आया। साथ ही बैंक की ओर से पैसे कटने का कोई नोटिफिकेशन या SMS अलर्ट भी नहीं मिला।

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर ठगी के लिए अनधिकृत UPI मैपिंग या डिवाइस क्लोनिंग जैसे तरीके से खाते तक पहुंच बनाए जाने की आशंका जताई गई है। पैसे कटने की जानकारी पीड़ित को तब हुई, जब उसने खुद अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया।

बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक शिकायत

रुपये कटने का पता चलते ही अरविंद सिंह ने सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की गई।

राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर, जयपुर से जीरो नंबरी एफआईआर मिलने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अब उन खातों और यूपीआई आईडी की जांच कर रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई। मामले में साइबर ठगी के तरीके और पैसों के ट्रांसफर से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights