Nature Nature

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

Nature

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026।

जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के लिए एक बार फिर नाम जुड़वाने का रास्ता खुल गया है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसकी तैयारी कर ली है। अभियान में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं, SIR में नाम जुड़वाने से रह गए पात्र नागरिकों और मतदाता सूची में संशोधन कराने वाले मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा।

अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, ताकि पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।

जयपुर में 44.35 लाख मतदाता, SIR में 3.88 लाख नाम हटे

जयपुर में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची में 44,35,111 मतदाता हैं। इनमें 23,04,523 पुरुष, 21,30,509 महिलाएं और 79 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

SIR प्रक्रिया के दौरान जयपुर जिले में 3,88,268 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। वहीं, दावे-आपत्तियों के दौरान नाम जोड़ने के लिए 1.57 लाख फॉर्म-6 मिले।

नाम हटाने के लिए 21 हजार से अधिक फॉर्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए 47,834 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निस्तारण के बाद 1.48 लाख नए मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल किया गया।

किस काम के लिए कौन सा फॉर्म?

  • पहली बार नाम जुड़वाना है: फॉर्म-6 भरना होगा।
  • SIR में नाम छूट गया है: फॉर्म-6 से आवेदन किया जा सकता है।
  • नाम, पता या अन्य विवरण में गलती है: फॉर्म-8 के जरिए संशोधन होगा।
  • पता बदल गया है: फॉर्म-8 के जरिए जानकारी अपडेट की जा सकती है।
  • ऑनलाइन आवेदन: ECI के वोटर सर्विस पोर्टल के जरिए किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन परेशानी होने पर: क्षेत्र के BLO से संपर्क किया जा सकता है।

एक साथ दो जगह नहीं जुड़वा सकते नाम

मतदाता सूची में एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक जगह नहीं जुड़वाया जा सकता। पहले से नाम दर्ज होने की स्थिति में दोबारा फॉर्म-6 भरकर दूसरी जगह नाम जुड़वाने पर कानूनन सजा का भी प्रावधान है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा के मुताबिक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रक्रिया और जरूरी जानकारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights