समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026।
शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के आंगन में आग ताप रहा था।
रात करीब 8 बजे गांव का ही रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान रामभगत ने कथित तौर पर सुअरमार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया।
दांत से दबाते ही मुंह में फट गया बम
राजेंद्र ने उसे मिठाई समझकर मुंह में रख लिया। जैसे ही उसने दांतों से दबाया, तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेंद्र को ऑटो से जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी रामभगत बरौतिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।
फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने युवक को जानबूझकर विस्फोटक दिया था और इस वारदात के पीछे उसकी क्या मंशा थी।








