Nature Nature

रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

Nature

समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026।

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच में इस आतंकी वारदात के तार पंजाब से जुड़े मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी दविंदर सिंह और उसकी पार्टनर महकदीप कौर को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की मदद करने वाले तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने करीब 81 लाख मोबाइल नंबरों की जांच की। इसके बाद जांच एजेंसियां आरोपियों तक पहुंच सकीं।

दरअसल, रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर पंजाब के गुरदासपुर तक कड़ियां जुड़ती चली गईं। आईपीएस नितिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दविंदर सिंह गुरदासपुर जिले के चौरा कलां गांव का रहने वाला है, जबकि उसकी पार्टनर महकदीप कौर दोस्तपुर गांव की निवासी है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों का मकसद ट्रेन को निशाना बनाना था या केवल इलाके में दहशत फैलाना। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश भी जारी है।

वारदात से पहले होटल में रुके थे दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, दविंदर सिंह और महकदीप कौर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों वारदात से पहले विजयनगर के एक स्थानीय होटल में ठहरे थे। आरोप है कि होटल मालिक और एक अन्य व्यक्ति ने उनकी मदद की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें बाइक और कार भी उपलब्ध करवाई गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर ली है। वहीं, होटल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने ये सामान किया बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हथियार, 46 कारतूस और 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा धमाके के लिए दी गई रकम को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को पैसे किसने दिए थे और हथियार कहां से लाए गए थे।

पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही से मिली अहम लीड

इस मामले की जांच में पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही कुलदीप की भूमिका सामने आई। केंद्रीय एजेंसियों को उससे अहम सुराग मिला था। इसके बाद गंगानगर और गुरदासपुर पुलिस ने करीब 81 लाख मोबाइल नंबरों की जांच की। साथ ही इंटरनेट कॉलिंग से जुड़ी जानकारी भी खंगाली गई।

जांच में सामने आया कि पंजाब के कुछ मोबाइल नंबरों से इस इलाके में VPN और इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले कुलदीप और उसकी पत्नी नसीब कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कुलदीप ने विजयनगर के एमआर होटल में ठहरे पंजाब के दंपती दविंदर और महकदीप के बारे में जानकारी दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

टैक्सी और होटल के CCTV फुटेज से मिली मदद

जांच में सामने आया कि दविंदर और महकदीप बठिंडा से टैक्सी के जरिए विजयनगर पहुंचे थे। पुलिस ने 12 नवंबर की रात टैक्सी चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद एमआर होटल के मालिक और उसके पिता को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस को आरोपियों के पास वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी मिली।

जांच के मुताबिक, दविंदर ने वारदात से पहले रेकी के दौरान मोबाइल फोन अपने साथ रखा था, लेकिन धमाके वाली रात घटनास्थल से करीब 70 किलोमीटर पहले ही मोबाइल बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से…

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    7 सालों बाद एक दिवसीय मैचों में टीम इंडिया का पलटवार, न्यूजीलैंड को 22 रन पर समेटकर सीरीज को किया अपने नाम

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights