Nature Nature

लोग मना रहे थे नववर्ष का जश्न, यूरिया के लिए रात 3 बजे किसान लगे थे कतार में

Nature

सामाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- जब शनिवार आधी रात को लोग नाच-गाकर नववर्ष का स्वागत कर रहे थे, बीकानेर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर सीमावर्ती क्षेत्र बज्जू उपखंड मुख्यालय पर सैंकड़ों किसान यूरिया के लिए कतार लगाकर खड़े थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। यूरिया की सूचना पर कस्बे के सदर बाजार से लेकर पुलिस थाना तक 300 मीटर दायरे में 700 से ज्यादा किसान कतारबद्ध खड़े थे। किसान बंशीलाल खीचड़ व हरचंदराम मेघवाल ने बताया कि सर्दी हो या गर्मी, किसान वर्ग को खेतों में हाड़ तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। …और जब फसलों को यूरिया देने का समय आता है तब हर बार लंबी लंबी लाइन में लगकर यूरिया लेनी पड़ती है। उसमें भी एक बार लाइन में लगने पर 2 से 4 कट्टे यूरिया मिलती है। कई बार तो लाइन में लगने के बावजूद सैंकड़ों किसान वंचित रह जाते हैं।

चूल्हा-चौका छोड़ महिलाएं भी लाइन में
कस्बे के सदर बाजार में जब यूरिया आने की सूचना मिली तो किसान वर्ग सुबह 3 बजे लाइन में लग गया।बढ़ती भीड़ को देख सुबह 5 बजे से महिलाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दो सौ से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने बताया कि पुरुषों की भारी भीड़ के कारण उन्हें चूल्हा-चौका छोड़कर आना पड़ा। कई महिलाओं को तो निराश लौटना पड़ा।

किसान बोले-यूरिया के बिना फसलों को बचाना मुश्किल
किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में उगती फसलों को अब यूरिया के बिना बचाना मुश्किल है। बोले- एक तरफ तो सर्दी में खेतों में काम करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ भागकर दुकानों पर यूरिया का इंतजार करना पड़ रहा है। दिनभर यूरिया की दुकानों के आगे भटकते रहते हैं और रात को भी दुकानों के आगे बेठकर यूरिया की गाड़ी का इंतजार करते हैं। ताकि यूरिया आते ही लाइन में लग जाए।

इधर अधिकारी कह रहे-पर्याप्त खाद उपलब्ध
जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है, लेकिन किसानों को डर है कहीं फिर से कमी नहीं आ जाए। इसलिए भीड़ हो रही है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। यूरिया की कोई कमी नहीं है। जल्द ही बड़ी संख्या में यूरिया की खेप मिलने वाली है।

Related Posts

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। मुंबई: भारतीय नौसेना को आज एक ऐसा खास पोत मिलने जा रहा है, जिसकी असली ताकत समुद्र की सतह पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिविजन (SSR) नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले साल जनगणना पूरी होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights