Nature Nature

कैंसर हुआ बच्चो पर हावी, बीकानेर में बजी खतरे की घंटी, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-कैंसर अब ख़तरनाक होता जा रहा है। महिला-पुरुषों के साथ-साथ अब बच्चों को कैंसर चपेट में ले रहा है। बच्चों में ब्लड कैंसर, रीढ़ की हड्डी एवं किडनी में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध आचार्य तुलसी अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में 4358 कैंसर पीडित बच्चे पंजीकृत हैं। यह कैंसर के किसी ना किसी प्रकार से पीडित है। बच्चों में किडनी व बल्ड कैंसर के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। चिंता की बात यह भी है कि पांच साल में कैंसर रोगियों की संख्या दोगुना हो चुकी हैं। बच्चों को घेर रहा ब्लड व लिम्फोमा कैंसर आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के आंकड़ों की माने तो बच्चों पर ब्लड कैंसर व लिम्फोमा कैंसर का खतरा ज्यादा है। हर साल 100 नए बच्चे इनकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले सात साल में 724 बच्चे ब्लड कैंसर और 270 लिम्फोमा कैंसर के पीडित सामने आए हैं। इसके साथ ही सरकोमा एवं बोन ट्यूमर बच्चों को चपेट में ले रहा है। बीकानेर में खतरे की घंटी, बीकानेर जिले में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2015 से अब तक बीकानेर जिले के 8763 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें पुरुष 4267 एवं महिलाएं 3809 है। जबकि बच्चों की तादाद 687 हैं। यह आंकड़े किसी बड़े खतरे की और इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2008 में केवल 86 मरीज कैंसर अस्पताल में उपचार ले रहे थे। वहीं वर्ष 2022 में 8761 कैंसर रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। हालांकि यहां पेस्टीसाइड का सर्वाधिक उपयोग करने वाले श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के रोगी, तम्बाकू का सेवन ज्यादा करने से चूरू, झुझुनू और बीकानेर जिले के मुंह के कैंसर पीडित शामिल है। साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा से बड़ी तादाद में उपचार के लिए बीकानेर कैंसर अस्पताल रोगी आते है।

Related Posts

Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

समाचार-गढ़ 18 सितंबर, 2026। Bikaner Nagar Nigam: बीकानेर निकाय चुनाव के बाद नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 80 वार्डों वाली नगर निगम में कांग्रेस…

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights