Nature Nature

बुजुर्ग हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी,आपसी विवाद में पीट-पीटकर मार दिया था, दो महीने बाद गिरफ्तार किया

Nature

समाचार-गढ़,श्रीडूंगरगढ़:- केसरदेसर जाटान गांव में एक बुजुर्ग को आपसी विवाद के चलते पीट-पीटकर मारने के मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है। देशनोक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पहले भी गिरफ्तारियां हो चुकी है।

दरअसल, 19 नवम्बर 2022 को शिवलाल जाट ने पुलिस को एफआईआर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 18 नवम्बर की रात करीब साढ़े दस बजे हरदासराम जाट गांव में विश्वकर्मा मंदिर के पास चौपाल में बुजुर्गों के साथ बैठे थे। तभी चार-पांच मोटरसाईकिलों पर रामनिवास पुत्र धर्माराम, दिनेश, लालचन्द पुत्र हुक्माराम कस्वां, लालचन्द्र पुत्र गंगाराम कस्वा, नेनूराम पुत्र धर्माराम, रामचन्द्र पुत्र धर्माराम व 6–7 व्यक्ति हाथों में लाठी, डंडो व सरियों से शिवलाल के पिता के साथ मारपीट की। उसे चौपाल से घसीटकर बाहर लाये और पीट-पीटकर हत्या कर दी।

गिरफ्तारी के लिए सम्भावित स्थानों पर दबीशें दी गई। गुप्तरूप से प्राप्त सूचना, कॉल डिटेल विश्लेषण से प्राप्त तथ्य एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार आरोपी रतिराम को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में देशनोक थानाधिकारी रूपाराम, हेड कांस्टेबल नथाराम, कांस्टेबल तेजाराम, राकेश, ललित व लक्ष्मणराम की भूमिका रही। इस मामले में पहले से गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Related Posts

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

समाचार गढ़, बीकानेर, 28 फरवरी 2026। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का निरस्त किया गया है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं…

बीकानेर जिले से तीन खास खबरें

नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की हुई मौत। समाचार गढ़। नशे के आदी एक 25 वर्षीय युवक को अकाल मौत ने घेर लिया। सदर थाना क्षेत्र में भीनासर मेघवालों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights